फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग करेगी मंदिर समिति

पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग करेगी मंदिर समिति

Sun, 25 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग करेगी मंदिर समिति
टनकपुर (चंपावत)। मंदिर समिति ने तीन मार्च से शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले में सफाई एवं अपने स्तर से भी सुरक्षात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया है। दुकानदारों से मेला शुरू होने से पहले दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के साथ ही सीसी टीवी लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय की अध्यक्षता एवं सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में तय हुआ है कि मेले की व्यवस्थाएं बनाने में समिति द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। काली मंदिर सेे मुख्य मंदिर तक सफाई व्यवस्था के लिए समिति अपने 30 स्वच्छक तैनात करेगी, जबकि मुख्य मंदिर में सफाई की जिम्मेदारी पुजारी समुदाय के लोग खुद संभालेंगे।
विज्ञापन


भीड़ नियंत्रण करने में समिति के स्वयंसेवक भी सहयोग करेंगे। इसके अलावा व्यापारियों को श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न करने की हिदायत दी गई है। बैठक में समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय के अलावा जनार्दन पांडेय, हरीश तिवारी, मोहन पांडेय, महेश पांडेय, कृष्णानंद तिवारी, हेम चंद्र पांडेय, दुर्गा दत्त तिवारी, सूरज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed