{"_id":"5a5f8a494f1c1ba3268b4e5e","slug":"71516210761-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट पहनने वालों को एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट पहनने वालों को एसपी ने किया सम्मानित
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन में पीछे की सवारी के भी हेलमेट पहनने वालों को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने लोहाघाट निवासी यतीश बिष्ट पुत्र कृष्ण बिष्ट, सूरज प्रकाश पुत्र गजेंद्र राम और चंपावत निवासी खीमानंद जोशी पुत्र संपूर्णानंद तथा जगत सिंह पुत्र पान सिंह को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित होने वाले वाहन चालकों से कहा कि वह अन्य चालकों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी यातायात नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।