{"_id":"59f607574f1c1b68678b859b","slug":"71509295959-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पदों के लिए 14 ने नामांकन कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पदों के लिए 14 ने नामांकन कराया
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए चार, सचिव, महासचिव के लिए दो-दो, और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन कराया है। सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
न्यू टैक्सी स्टैंड स्थित यूनियन कार्यालय में चल रही चुनाव प्रक्रिया के क्रम में रविवार को नामांकन दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए विनोद सिंह बिष्ट, अनिल सिंह एवं एससी गुप्ता नेे दावेदारी पेश की है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए जगदीश गंगवार, विकिल गुप्ता, राजेंद्र चंद, मो. कलीम, सचिव पद के लिए सुल्तान अली, देवेंद्र कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, एसके गुप्ता, महासचिव पद के लिए मदन राम, श्याम सुंदर शर्मा ने नामांकन कराया है। चुनाव अधिकारी केएन पांडेय, करन सिंह सजवान ने बताया कि सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान में 145 मैक्स वाहन स्वामी एवं 89 आल्टो कार स्वामी वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को तहसीलदार जोगा सिंह की देखरेख में यूनियन कार्यालय में मतदान होगा और मतदान के बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।