फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   छात्रसंघ चुनाव छह को

छात्रसंघ चुनाव छह को

Mon, 18 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव छह को
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों की तिथि घोषित हो गई है। छह अक्तूबर को महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव होंगे। चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के आधार पर होंगे। यह निर्णय छात्र संघ चुनाव समिति की बैठक में लिया गया। सोमवार को महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रितु मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्र संघ चुनाव प्रभारी और मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों पर होंगे। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, तीन अक्तूबर को सुबह नौ बजे से दो बजे तक नामांकन होंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। चार अक्तूबर को 12 बजे तक नाम वापसी होगी और दोपहर एक बजे से वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। छह अक्तूबर को सुबह 9 बजे से 1:30 तक मतदान प्रक्रिया होगी। दोपहर 2:30 से मतगणना शुरू होगी। चुनाव परिणाम के तुरंत बाद उसी दिन विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक में छात्र संघ चुनाव समिति के सदस्य डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. कमलेश सक्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed