फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना: ऋण आधारित आवेदनों को बैंक भेजने की प्रक्रिया शुरू

प्रधानमंत्री आवास योजना: ऋण आधारित आवेदनों को बैंक भेजने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 08 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना: ऋण आधारित आवेदनों को बैंक भेजने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन

चंपावत। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाइन कर दिया गया है। आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करने के बाद स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। वहीं ऋण आधारित आवेदन बैंकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पीएम आवास योजना के तहत जिले के चारों शहरों में 2761 आवेदन पत्र जमा हुए। जिसमें से नगर पालिका परिषद चंपावत से 383 आवेदन, टनकपुर से 1793, लोहाघाट नगर पंचायत को 83 और बनबसा नगर पंचायत में 502 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के सिटी मैनेजर महेश चौहान ने बताया कि आवेदन पत्रों को ऑनलाइन करने के बाद स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। ऋण आधारित आवेदनों के अलावा शेष तीन योजनाओं को शासन को भेजा जाएगा। शासन विस्तृत प्रगति रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर इन प्रस्तावों को भारत सरकार को भेजेगा। जहां से स्वीकृत होने के बाद योजना के लिए बजट जारी होगा।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना के अंतर्गत ऋण आधारित अनुदान ब्याज सब्सिडी प्रोत्साहन लाभ के तहत नए आवास निर्माण, क्रय अथवा वृद्धि के लिए छह लाख रुपये का ऋण अधिकतम 20 वर्ष तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6.5 प्रतिशत का ब्याज अनुदान के रूप में मिलेगा। योजना में लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए स्वयं के मालिकाना हक की भूमि पर नया आवास बनाने अथवा मकान के विस्तार के लिए भी दो लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed