{"_id":"597cc7194f1c1b94198b4896","slug":"71501349657-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि वन में संकुल स्तरीय कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि वन में संकुल स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में संकुल स्तरीय सीएमपी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एनएचपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया।
केवि क्रमांक दो की प्राचार्या रंजना बरफाल की अध्यक्षता और वरिष्ठ शिक्षक आरएल शर्मा के संचालन में हुई संकुल स्तरीय कार्यशाला में शिक्षक शिक्षिकाओं से केवि संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर शिक्षकों को पाठ्यक्रम को सरल कर बच्चों को पढ़ाने के बारे में भी जानकारियां दी गई। शिक्षिका अंजू, युक्ति आदि ने पाठ योजना की प्रस्तुति की। प्रोजेक्टर से बच्चों को पाठ संबंधी जानकारी देने को नई तकनीक के बारे में बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक एचवी मिश्रा ने भी कई सुझाव दिए। केवी एक के प्राचार्य आरसीएस धपोला ने सभी बच्चों को समान शिक्षा देने पर जोर दिया और गुणात्मक शिक्षा के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक स्तर के बच्चों द्वारा बनाए पोस्टर, पत्रिका आदि का भी अवलोकन किया गया। दोनों स्कूलों द्वारा संकुल स्तर की वर्ष भर होने वाली क्रियाकलापों का वार्षिक कलेंडर भी तैयार किया गया। आभार संगीत शिक्षिका शेफाली ने जताया। कार्यशाला में शिक्षिका ऊषा किरन, किरन बाला, ममता, शिक्षक दीपक, सतीश, बृजेश, सचिन आदि ने प्रतिभाग किया।