{"_id":"5970e6844f1c1b897e8b466f","slug":"71500571268-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शिक्षा सत्र में सफेद कमीज में नजर आएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शिक्षा सत्र में सफेद कमीज में नजर आएंगे छात्र
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
राजकीय महाविद्यालय में नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थी ड्रेस कोड में नजर आएंगे। छात्रों के लिए सफेद कमीज और ग्रे पैंट तो छात्राओं के लिए ग्रे कलर की कमीज, सफेद सलवार और सफेद दुपट्टा ड्रेस कोड होगा। प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश ने कहा कि ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इधर, कुछ छात्रनेताओं ने नए ड्रेस कोड का विरोध किया है। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में परीक्षा चल रही है। नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू होगी। इसके साथ ही नए ड्रेस कोड के अनुरूप ही छात्र-छात्राएं कॉलेज में आएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रेस कोड का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। वहीं, छात्रसंघ के पूर्व उप सचिव मो. हारून, रूपेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुभाष सिंह, प्रभाकर, दीपक, अशोक महर, पंकज महर, करन सिंह, किशोर आदि ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजकर कहा कि गरीब विद्यार्थियों पर इस फैसले से भारी दबाव पड़ेगा। विद्यार्थियों को यह फैसला पसंद नहीं आया है।