फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   69369 children will be replaced by Miguel Rubella

69369 बच्चों को लगाया जाएगा मिजिल्स रूबैला

Fri, 27 Oct 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 27 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
 जिले में 30 अक्तूबर से शुरू होने वाले मिजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान के तहत 69369 बच्चों को मिजिल्स रूबैला का टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें एक माह तक चलने वाले अभियान में नौ माह से 15 वर्ष तक के चिन्हित बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन


अभियान के प्रथम दो सप्ताह तक सभी स्कूलों में जाकर बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएंगी। डीएम डा.अहमद इकबाल ने कहा कि किसी बच्चे के टीकाकरण से वंचित रहने की शिकायत को गंभीरता से लेने के साथ संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम और राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से पूरे माह चलने वाले अभियान पर पैनी नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन


सीएमओ डा.एमएस बोरा ने बच्चों के अभिभावकों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर बच्चों को खसरे से निजात दिलाएं। एसीएमओ डा.रश्मि पंत ने बताया कि चंपावत में 17145, टनकपुर में 18108, लोहाघाट में 15170, पाटी में 12886 तथा बाराकोट में 6060 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में चंपावत के 225, टनकपुर के 38, लोहाघाट के 149, पाटी के 196 तथा बाराकोट के 100 स्कूलों में प्रथम दो सप्ताह तक टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण अभियान सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक चलाया जायेगा और प्रत्येक टीम जिसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, फार्मेसिस्ट होंगे द्वारा एक दिन में 150 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान में जिले की 309 आशा कार्यकर्ता सहयोग करेंगी और पांच मोबाइल टीमें भी टीकाकरण में सहयोग करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मुख्यालय में आज निकलेगी रैली 
चंपावत। रूबैला टीकाकरण के तहत शनिवार 28 अक्तूबर को जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्कूली बच्चों के माध्यम से रैली निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय में रैली जीआईसी से प्रारंभ होकर जिला चिकित्सालय पर समाप्त होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed