{"_id":"5cbf56f0bdec2213ec6241b8","slug":"61556043504-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्चत:नर्सिंग कॉलेज के निर्माण को जल्द मिलेंगे 7.95 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्चत:नर्सिंग कॉलेज के निर्माण को जल्द मिलेंगे 7.95 करोड़ रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां ताराचौड़ कुलेठी में बनने वाले नर्सिंग कॉलेज निर्माण में जल्द तेजी आएगी। इसके लिए दो माह पूर्व 7.95 करोड़ रुपये का शासनादेश जारी हो चुका है। जल्द से जल्द नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल एवं निर्माण निगम (सीएनडीएस) को धनराशि मिल जाएगी।
जिले में नर्सिंग कॉलेज नहीं होने से छात्राओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। वर्तमान में नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए खटीमा, हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली, लखनऊ जाना पड़ रहा है। नर्सिंग कॉलेज के लिए शासन स्तर से तीन साल पूर्व 23.62 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई थी। लेकिन इसमें से पहली किस्त में तीन करोड़ और दूसरी किश्त में एक करोड़ की धनराशि ही मिल चुकी है। कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को दो साल पहले धनराशि मिलने के बाद 17 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। धनाभाव की कमी के चलते वर्तमान में कॉलेज के निर्माण की गति धीमी हो गई है। नर्सिंग कॉलेज में दो छात्रावास और एक मुख्य भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यदाई संस्था ने अब तक मुख्य भवन की नींव का काम पूरा कर लिया है।
सीएनडीएस के अपर सहायक अभियंता बिजेंद्र सुयाल ने बताया कि अब तक 23.62 करोड़ रुपये के सापेक्ष चार करोड़ की धनराशि मिली है। कुछ समय पूर्व चंपावत नर्सिंग कॉलेज के लिए शासन स्तर से 7.95 करोड़ रुपये का शासनादेश जारी हो चुका है।