{"_id":"5b63482a4f1c1bf5498b4ac1","slug":"61533233194-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीसी मार्ग का डीएम ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीसी मार्ग का डीएम ने निरीक्षण किया
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। डीएम सत्यनारायण पांडेय ने टनकपुर बैराज से भारत-नेपाल सीमा तक बन रहे मार्ग और थ्वालखेड़ा ग्राम पंचायत के खेतखेड़ा गांव की ओर शारदा से हो रहे भू-कटाव का निरीक्षण किया। डीएम ने बैराज से नेपाल को जलापूर्ति के लिए प्रस्तावित चैनल के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के दौरे पर आए डीएम पांडेय ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ पहले टनकपुर बैराज से नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव कस्बे तक बन रहे सीसी मार्ग का निरीक्षण किया। कार्यदायी विभाग परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) के ईई आरके पुनेठा से निर्माणाधीन सीसी मार्ग के बारे में जानकारी ली।
ईई ने बताया कि 5.84 करोड़ रुपये की लागत से 1.3 किमी लंबे सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एनएचपीसी के महाप्रबंधक रईस मियां ने डीएम को प्रस्तावित चैनल (नहर) के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, पीआईयू के एई अनुपम राय, सिंचाई विभाग के एसडीओ डीसी कांडपाल, एई आरके यादव, वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार, खनन प्रभारी हरीश पाल आदि थे।