फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   स्थानांतरण एक्ट के बजाय मनमाने तबदाले से नाराज हैं कर्मचारी

स्थानांतरण एक्ट के बजाय मनमाने तबदाले से नाराज हैं कर्मचारी

Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्थानांतरण एक्ट के बजाय मनमाने तबदाले से नाराज हैं कर्मचारी
लोहाघाट (चंपावत)। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग ने स्थानांतरण एक्ट के बजाय मनमाने स्थानांतरण पर नाराजगी जताई। कहा कि पूर्व में किए गए 11 कर्मियों के स्थानांतरण में सुधार नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चारू पंत के यहां पहुंचने पर कर्मचारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संघ भवन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन की अध्यक्षता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह पुजारी के संचालन में प्रदेश उपाध्यक्ष पंत ने कहा कि विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर के नियमीतिकरण की कार्रवाई न करने के बजाय स्थानांतरण एक्ट का उल्लंघन करते हुए चहेते कर्मियों का संबद्धीकरण कराया जा रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने प्रमुख अभियंता पर स्थानांतरण एक्ट में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत करने की चेतावनी दी। वहां सुनील वर्मा, गोविंद सिंह रावल, निर्मल जोशी, राजेंद्र कुमार जोशी, अफरोज जलाल, लक्ष्मण सिंह, किशन जोशी, मीना अधिकारी, नंदाबल्लभ जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed