{"_id":"5b2d38dd4f1c1b603c8b4f7e","slug":"61529690333-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क पर फिसल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क पर फिसल रहे वाहन
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत-लोहाघाट के बीच देवराड़ी बैंड पर बारहमासी सड़क कटिंग कार्य चल रहा है। इसके दौरान निकलने वाली धूल, कीचड़ के कारण लोगों, वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क में दोपहिया वाहन चालक रपट कर चोटिल हो रहे हैं। सड़क कटिंग कार्य में लगे ठेकेदारों के सड़क में पानी का छिड़काव न करने से वाहनों के चलने से पूरी सड़क में धूल उड़ रही है। साथ ही बारिश के दौरान सड़क कीचड़ से लबालब भर जा रही है। धूल के कारण हर समय दुर्घटनाओं का खतरा है। धूल के कारण सबसे अधिक दिक्कतें दोपहिया वाहन चालकों, पैदल जाने वाले लोगों को हो रही है। जिन्हें न तो सामने अच्छे से दिखाई दे रहा है, वहीं सांस लेने में भी काफी कठिनाईयां हो रही हैं। वाहन चालक राजेंद्र प्रसाद, राहुल कुमार, अरबाज, किशोर चंद्र पांडेय, सूरज सिंह आदि का कहना है कि देवराड़ी बैंड के पास सड़क कटिंग का काम चलने से राहगीरों, वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में उड़ने वाली धूल, बारिश के बाद होने वाले कीचड़ के कारण काफी खतरा बना है। धूल उड़ने के कारण वाहनों के आगे अंधेरा छा जा रहा है। इससे रपटने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल होते जा रहे हैं। लोगों ने एनएच के अधिकारियों, प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन