{"_id":"5aa7f8ca4f1c1bc1758b5454","slug":"61520957642-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राईकोट के ग्रामीणों ने किया प्रस्तावित बाइपास का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राईकोट के ग्रामीणों ने किया प्रस्तावित बाइपास का विरोध
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। बारामासी सड़क में लोहाघाट में प्रस्तावित बाइपास के विरोध में राईकोट कुंवर के ग्रामीण सड़क में उतर आए हैं। उन्होंने प्रस्तावित बाइपास के समरेखन को बदलने की मांग को लेकर एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित बाइपास बनने से क्षेत्र के लोगों की जमीन, पेड़ों और मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बाइपास निर्माण से पेयजल योजनाओं के टूटने के बाद लोहाघाट में पीने के पानी की दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
उन्होंने बाइपास का निर्माण दूसरे स्थान से किए जाने की मांग उठाई। कहा कि अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और सक्षम न्यायालय की शरण ली जाएगी। वहां उमेद सिंह, जगत सिंह कुंवर, रमेश सिंह, प्रकाश सिंह, धीरज सिंह कुंवर, शिवराज सिंह, अशोक सिंह, दान सिंह, ललित कुमार, गंगा देवी आदि थे। एसडीएम ने कहा कि यदि एक दो मीटर समरेखन बदलने से लोगों को राहत मिल सकती है तो इसके लिए राजस्व टीम को मौके पर भेजा जाएगा।