फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सरकारी विभाग ही दबाए हैं पावर कारपोरेशन का भुगतान

सरकारी विभाग ही दबाए हैं पावर कारपोरेशन का भुगतान

Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सरकारी विभाग ही दबाए हैं पावर कारपोरेशन का भुगतान

विज्ञापन
चंपावत। जिले में वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में राजस्व वसूली को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन अधिकांश विभाग दूसरे सरकारी विभागों के देयकों के भुगतान पर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जिस कारण कई विभागों को वसूली में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बात अगर पावर कारपोरेशन के बिजली बिलों के भुगतान की करें तो अधिकतर सरकारी विभाग ही पावर कारपोरेशन के बकाया बिलों के भुगतान को दबाए हुए हैं। पावर कारपोरेशन को एक माह के भीतर विभिन्न विभागों से 9.60 करोड़ रुपये की वसूली करनी है।

इनमें सबसे पहले स्थान पर जल संस्थान है। पावर कारपोरेशन को जल संस्थान से लिफ्ट पंपिंग योजनाओं के साथ ही कुल 18 संयोजनों का 6.88 करोड़ रुपये की वसूली करनी है। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता राकेश मौर्य ने बताया कि बकाया भुगतान के मामले में दूसरे स्थान में नलकूप खंड है, जिसके 33 संयोजनों से 1.88 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संबंधित अस्पतालों व अन्य स्थानों के 68 संयोजनों का 19.64 लाख, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय से जुड़े 17 संयोजनों का 3.71 लाख रुपये, पुलिस विभाग के 18 संयोजनों के 3.95 लाख, वन विभाग के 21 संयोजनों की 2.51 लाख रुपये की धनराशि बकाया बिलों के रूप में वसूल की जानी है। इसके अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड के चार संयोजनों की 1.26 लाख रुपये की बकाया धनराशि के साथ ही अन्य सरकारी विभागों से वसूली की जानी है।
विज्ञापन


.
नगर निकायों से की जानी है 16.67 लाख की वसूली
चंपावत। ऊर्जा निगम का को जिले की चार नगर निकायों से अवशेष बिलों के रूप में 16.67 लाख रुपये की वसूली की जानी है। इसमें नगरपालिका चंपावत को 5.48, लोहाघाट नगर पंचायत को 5.83 लाख, टनकपुर नगरपालिका को 3.08 और नवगठित बनबसा नगर पंचायत को 2.28 लाख रुपये के अवशेष बिजली बिलों का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को करना है 13.76 लाख का भुगतान
चंपावत। जिले में शिक्षा विभाग के खंड कार्यालयों की ओर से विभिन्न संयोजनों में 13.76 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान पावर कारपोरेशन को किया जाना है। जिनमें चंपावत खंड के 103 संयोजनों के लिए 7.99 लाख, लोहाघाट में 80 संयोजनों के 1.67 लाख, पाटी में 50 संयोजनों के 2.67 लाख और बाराकोट खंड के 49 संयोजनों के 1.93 लाख रुपये बकाया हैं।


राजस्व विभाग का 6.50 लाख रुपये का बिल अवशेष
चंपावत। राजस्व देयकों की वसूली करने वाले राजस्व विभाग को भी पावर कारपोरेशन के बकाए 6.50 लाख रुपये का भुगतान करना शेष है। जिसके तहत चंपावत तहसील में 21 संयोजनों की 3.30 लाख, बाराकोट में सात संयोजनों का 72 हजार , लोहाघाट में 65 हजार, पाटी तहसील में तीन संयोजनों के 81 हजार तथा पूर्णागिरि तहसील में चार संयोजनों के 1.02 लाख रुपये के बकाया बिलों का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed