फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मर्म चिकित्सा शिविर को लेकर लोगों में भारी उत्साह

मर्म चिकित्सा शिविर को लेकर लोगों में भारी उत्साह

Fri, 05 Jan 2018 11:02 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
मर्म चिकित्सा शिविर को लेकर लोगों में भारी उत्साह

विज्ञापन
चंपावत।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के संयुक्त अस्पताल में 13 जनवरी से तीन दिनी निशुल्क मर्म चिकित्सा शिविर शुरू होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अब तक 135 लोगों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण 12 जनवरी तक कराए जा सकेंगे। शिविर में चंपावत जिला प्रशासन भी सहयोग कर रहा है।

पिथौरागढ़ में एक से पांच अक्तूबर तक निशुल्क मर्म चिकित्सा शिविर की सफलता के बाद अब इस माह जिले के टनकपुर में तीन दिनी शिविर संचालित किया जा रहा है। मैदानी क्षेत्र में संचालित इस शिविर को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। शिविर में ख्याति प्राप्त मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ ऋषिकुल आयुर्वेद विश्वविद्यालय हरिद्वार के निदेशक डॉ. सुनील कुमार जोशी और उनकी टीम मरीजों का इलाज करेगी। पहले दो दिनों में 135 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। टनकपुर में 76, बनबसा में 25, लोहाघाट में 14, चंपावत में 10 और खटीमा में 10 लोगों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वालों में मुख्य रूप से लकवाग्रस्त, घुटने, जोड़ों में दर्द, शरीर में कंपन, चक्कर आना, सिर दर्द से जुड़े लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मर्म चिकित्सा से कमर से नीचे के अंगों का पक्षाघात, कमर में चोट लगने से होने वाला लकवा, हाथ-पांव के टेढ़े होना, घुटनों का खराब होना, गर्दन की जकड़न, माइग्रेन, कान में आवाज गूंजना, दमा, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, वृद्धावस्था के रोग, हिचकी आना आदि में खासी उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed