{"_id":"5a315ab54f1c1b86698c159a","slug":"61513183925-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरों की नजर में होगी शारदा से खनिज निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरों की नजर में होगी शारदा से खनिज निकासी
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से अब सीसी कैमरों की निगरानी में खनिज निकासी होगी। अवैध खनन पर नजर रखने को प्रशासन के निर्देश पर वन निगम की खनन इकाई ने अप एवं डाउन स्ट्रीम निकासी गेट के धर्मकांटों पर एक दर्जन सीसी कैमरे लगा दिए हैं। सीसी कैमरों के संचालन के लिए धर्मकांटों पर ही नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। भविष्य में सीसी कैमरों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना है।
शारदा से इस बार छह लाख तीस हजार घनमीटर खनिज निकासी की अनुमति मिली है। हर दिन करीब 25 से 26 हजार घनमीटर खनिज की निकासी हो रही है। शारदा खनन की आड़ में कुछ लोग अवैध खनन एवं रायल्टी की चोरी कर सरकार को राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं। ऐसी शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने खनन नियमावली का हवाला देते हुए वन निगम को धर्मकांटों पर सीसी कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए है। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि नियम के अनुपालन में शारदा के अप और डाउन स्ट्रीम में 6-6 सीसी कैमरे लगा दिए हैं। कैमरों का नियंत्रण कक्ष फिलहाल धर्मकांटों पर बनाया गया है, लेकिन भविष्य में इन कैमरों को इंटरनेट से जोड़ा जाना है। ताकि कोई भी अपने स्मार्ट मोबाइल फोन से कनेक्ट कर शारदा से हो रहे खनन को देख सके।