फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खुली बैठकों में ग्राम पंचायतों के कार्यो को दें प्राथमिकता

खुली बैठकों में ग्राम पंचायतों के कार्यो को दें प्राथमिकता

Wed, 08 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खुली बैठकों में ग्राम पंचायतों के कार्यो को दें प्राथमिकता

विज्ञापन
चंपावत। सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आवश्यकताओं को लेकर सीडीओ एसएस बिष्ट ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक ली। उन्होंने ग्राम पंचायतों में किए जाने वाले कार्यों को खुली बैठक में प्राथमिकता प्रदान करते हुए निर्धारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम प्रधानों को गांवों में रोजगारपरक और आर्थिकी बढ़ाने वाले कार्यों को प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। कहा कि सीमांत क्षेत्र के विकास को कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी, लेकिन इसमें त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी अपने प्राथमिकता में रखे कार्यों के लिए ठोस समर्पण दिखाना होगा।


बैठक में कहा गया कि प्रधान विकास के लिए बड़ी सोच रखें और लोगों को स्वच्छता, सामूहिक सहयोग, उचित शिक्षा के प्रति जागरूक भी करें। कोई भी ऐसी योजना सीमांत क्षेत्र निधि में प्रस्तुत न करें जिसका निजी उपयोग हो। उन्होंने मंदिर सुंदरीकरण एवं खंड़िजों को प्राथमिकता में न रखने को कहा। इस मौके पर महिला उत्थान के लिए उनके समूह बनाकर डेरी, बचत, चारा विकास आदि योजनाओं में उनका भरपूर सहयोग करने के निर्देश ग्राम प्रधानों को दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, नारायण सिंह बोरा, सीएस मेवाड़ी सहित मटियानी के मनोहर सामंत, बमनगांव रियांसी के कैलाश सिंह, विविल के कैलाश पंत, आमनी के तेज सिंह आदि ग्राम पंचायत के प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed