{"_id":"598f457f4f1c1b96558b47e4","slug":"61502561663-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा का पानी हुआ कम, वाहनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा का पानी हुआ कम, वाहनों का संचालन शुरू
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर कम होते ही शारदा बैराज से रेडअलर्ट हटा लिया गया। साथ ही वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है, इससे भारत-नेपाल के बीच आवाजाही करने वालों के अलावा तांगा, रिक्शा, ईरिक्शा, मैजिक चालकों के अलावा मजदूर वर्ग ने राहत की सांस ली। बीते दिवस शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को शारदा नदी का जलस्तर 1,54,000 क्यूसेक तक पहुंच गया था। नतीजतन वाहनों के लिए खुलने वाला 10 से 12 और 2 से 4 बजे वाला गेट बंद रहा था। देर शाम छह बजे नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही 6 से 7 बजे वाला गेट खोल दिया था। शनिवार को नदी का जलस्तर 97663 क्यूसेक था। इसके बाद बैराज पर रेड अलर्ट हटा दिया गया।