फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जलसंस्थान के ठेकेदार पर कम मजदूरी देने का आरोप

जलसंस्थान के ठेकेदार पर कम मजदूरी देने का आरोप

Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान के ठेकेदार पर कम मजदूरी देने का आरोप
टनकपुर (चंपावत)। जलसंस्थान के ठेका कर्मचारियों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी से स्वीकृत मानदेय से कम मानदेय देने एवं पीएफ की धनराशि भी कम जमा करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई का आग्रह किया है। ज्ञापन में ठेका कर्मचारियों ने कहा कि वह विगत 20-25 सालों से विभाग को सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से उनकी मजदूरी से न सिर्फ काफी कम मजदूरी दी जा रही है, बल्कि ठेकेदार द्वारा उनके पीएफ की धनराशि भी कम जमा की जा रही है। विधायक ने ठेका कर्मियों का आश्वस्त किया है कि शिकायत की जांच करा जल्द ही जरूरी कार्रवाई कराई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र बिष्ट, पूनम, नारायण पांडेय, पुष्कर साह, जयंती बिष्ट, ललित कुमार खत्री, योगेंद्र चंद, कमल जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed