फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   60 km race to higher education have to put

उच्च शिक्षा के लिए लगानी पड़ती है 60 किमी की दौड़

Fri, 22 Jul 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 22 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
60 km race to higher education have to put
उच्च शिक्षा के लिए लगानी पड़ती है 60 किमी की दौड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 विकासखंड और तहसील मुख्यालय बाराकोट के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अब भी अपने ब्लॉक से बाहर जाना पड़ रहा है। ये हाल तब है, जब चंपावत जिले में बीते 12 वर्षों में चार नए राजकीय महाविद्यालय खुल चुके हैं।

पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले से लगा यह ब्लॉक उच्च शिक्षा संस्थान से दूर है। इसका असर यहां के नौजवानों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सैकड़ों नौजवान राजकीय महाविद्यालय न होने से इंटर के बाद की पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सेनानियों की धरती बाराकोट क्षेत्र में आजादी के बाद शैक्षिक विकास की गति बेहद सुस्त रही। यहां आठ राजकीय इंटर कॉलेज होने के बावजूद उच्च शिक्षा का एक भी केंद्र नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय फर्त्याल का कहना है कि लंबे अर्से से यहां के नागरिक डिग्री कॉलेज की मांग करते रहे हैं, लेकिन इस मांग की अनसुनी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह हो रहा है कि इंटर करने के बाद बाराकोट ब्लॉक के कमजोर वर्ग के लोग अपने बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए सबसे नजदीकी केंद्र 15 से 60 किमी दूर लोहाघाट नहीं भेज पा रहे हैं। खासकर लड़कियों की इंटर के बाद की पढ़ाई बेहद कठिन हो रही है।

अमोड़ी डिग्री कॉलेज में पढ़ाए जाएंगे सात विषय 
लोगों की मांग के बाद 29 किलोमीटर दूर अमोड़ी में राजकीय डिग्री कॉलेज इस सत्र से खुल गया। 20 जुलाई से इसमें बाकायदा प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में सात विषयों (हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र और शिक्षा शास्त्र) की पढ़ाई होगी। विधायक हेमेश खर्कवाल का कहना है कि प्राचार्य, सात सहायक प्रोफेसर सहित कुल 18 पदों का सृजन कर दिया गया है। जल्द ही इन पदों पर तैनाती भी कर दी जाएगी।



चंपावत विकासखंड में हैं चार डिग्री कॉलेज :::
जिले के छह राजकीय महाविद्यालयों में से चार सिर्फ चंपावत विकासखंड में हैं। चंपावत, टनकपुर, बनबसा और इस सत्र से अमोड़ी इस विकासखंड में है। लोहाघाट ब्लॉक में लोहाघाट, पाटी ब्लाक में देवीधुरा में राजकीय महाविद्यालय है। 2014 में खुला बनबसा डिग्री कॉलेज अस्पताल परिसर में, देवीधुरा कॉलेज जिला पंचायत घर में और अमोड़ी का राजकीय महाविद्यालय इंटर कॉलेज के कमरों में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed