{"_id":"5beb0581bdec2269b4446342","slug":"60-5000-chhath-vratadhaariyon-ne-kee-ast-hote-bhagavaan-soory-kee-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ व्रतधारियों ने की अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ व्रतधारियों ने की अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पूजा-अर्चना करती पूर्वांचल की व्रतधारी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल का प्रमुख छठ पर्व टनकपुर में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। मंगलवार को व्रतधारी पूर्वांचल के लोगों ने शारदा स्नानघाट पर अस्त होते भगवान सूर्य की विधि विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार में छठ पर्व प्रमुखता से मनाया जाता है। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे से निर्जल व्रतधारियों की भगवान सूर्य की पूजा के लिए शारदा घाट पर खासी भीड़ रही। भजन-कीर्तन के बीच व्रतधारियों ने अर्घ्य देकर विधिपूर्वक अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा की। टनकपुर में पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह उदय होते भगवान सूर्य की पूजा कर व्रत तोड़ा जाएगा। पूर्वांचल महासभा के तत्वावधान में आयोजित पूजा कार्यक्रम में महासभा के ठाकुर देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संरक्षक डीएन सिंह, रजनीश कुमार, चंद्रभूषण मिश्रा, राजेश कुमार मिश्रा, जगदीश सिंह, रामायण प्रसाद, इंदु सिंह, सीमा सिंह, मधु देवी, प्रदीप सिंह आदि ने सहयोग दिया।
लोहाघाट में मंजू देवी, सुनीता देवी, सुंगधी देवी, पूनम, सावित्री देवी, किरन देवी, फागू लाल, मजिस्टर मुखिया, ब्रज किशोर, सुरेश सिंह, उमेश सिंह, मुख्तार सिंह आदि ने शिवालय मंदिर में छठ पूजा की। महिलाओं ने लोहावती नदी में डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।