फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन अंतिम चरण में

डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन अंतिम चरण में

Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन अंतिम चरण में
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी से खनन निकासी के लिए वन विभाग द्वारा किया जा रहा खनन क्षेत्र का सीमांकन तेजी से चल रहा है। डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन अंतिम चरण में है। इसके बाद अप स्ट्रीम खनन क्षेत्र का सीमांकन कर सीमा स्तंभों के निर्माण का कार्य शुरू होगा। सीमांकन पूरा किए बगैर नदी से खनन संभव नहीं है। ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह में खनन खुलने की संभावना कम है।
विज्ञापन


वन विभाग, राजस्व एवं सिंचाई विभाग की टीम ने 14 नवंबर से शारदा के डाउन स्ट्रीम में खनन क्षेत्र के सीमांकन का कार्य शुरू किया है। वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने बताया कि अप एवं डाउन स्ट्रीम के खनन क्षेत्र का सीमांकन कर 250 पिलर लगाए जाने हैं। डाउन स्ट्रीम में 167 पिलर लगाने का कार्य रविवार को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद 83 पिलरों का निर्माण कर अप स्ट्रीम का सीमांकन किया जाना है। उनकी मानें तो दिसंबर पहले सप्ताह में सीमांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इधर, वन निगम की खनन इकाई के खनन प्रभारी हरीश पाल के मुताबिक उनका विभाग खनन निकासी के लिए पूरी तरह तैयार है। अप और डाउन स्ट्रीम के तौल कांटे दुरुस्त कर लिए गए हैं। सीमांकन पूरा होते ही खनन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed