फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डेढ़ महीने बीत गए, नहीं की चार डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग

डेढ़ महीने बीत गए, नहीं की चार डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग

Sun, 07 Oct 2018 09:53 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ महीने बीत गए, नहीं की चार डॉक्टरों ने ज्वाइनिंग
चंपावत। चंपावत जिले के लिए नव नियुक्त चार चिकित्साधिकारियों ने डेढ़ महीने से अधिक बीतने के बाद भी पदभार नहीं संभाला है। अब विभाग ने कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले डॉक्टरों को आखिरी चेतावनी जारी करते हुए सेवाएं समाप्त करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


इस साल अगस्त के शुरू में नियुक्त हुए नए डॉक्टरों में से चार डॉक्टरों को चंपावत जिले भेजा गया था। डॉ.पी राजशेखर को टनकपुर संयुक्त अस्पताल और डॉ.मुजफ्फर अली, डॉ.आदित्य चौहान तथा डॉ. निहारिका जोशी को चंपावत जिला अस्पताल में तैनाती मिली थी। इन डॉक्टरों ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले डॉक्टरों की जानकारी चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय भेजी जा चुकी है। साथ ही ज्वाइन नहीं करने वाले चिकित्सकों की सेवा समाप्ति की चेतावनी भी महानिदेशक ने जारी की है।
विज्ञापन


इसी तरह, लधिया घाटी के केंद्र स्थल चौड़ापित्ता (रीठा साहिब) के डॉक्टर सोनू उपाध्याय को पिथौरागढ़ स्थानांतरित किया गया है, लेकिन उनके स्थान पर यहां किसी को भेजा नहीं गया है। नागरिकों की मांग के बाद सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने चौड़ापित्ता के डॉक्टर के स्थानांतरण को रोकने अथवा उनके स्थान पर किसी डॉक्टर को भेजने का आग्रह करते हुए निदेशक को पत्र भेजा है। सीएमओ ने पत्र में लिखा है कि लधिया घाटी के टांण और भिंगराड़ा अस्पताल में भी डॉक्टर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed