{"_id":"5ae603054f1c1b350b8b72d0","slug":"51525023493-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट डालेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट डालेंगे ग्रामीण
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
ग्रामसभा से नगर पालिका में शामिल करने से नाराज ज्ञानखेड़ा के ग्रामीणों ने निकाय चुनाव में सरकार के खिलाफ वोटिंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीणों की मर्जी के बगैर गांव के हिस्से को नगर पालिका में शामिल कर उनकी अनदेखी की है।
ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी की अध्यक्षता एवं बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी के संचालन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पालिका क्षेत्र के परिसीमन में प्रशासन ने ग्रामीणों की अनदेखी कर गांव के हिस्से को पालिका क्षेत्र में शामिल किया है, इससे ग्रामसभा का क्षेत्रफल भी प्रभावित हुआ है। इस फैसले से पालिका में शामिल किए गए परिवारों में भाजपा सरकार के खिलाफ असंतोष है। बैठक में वार्ड सदस्य राजेंद्र अधिकारी, लोकमणि जोशी, कलावती देवी, परवीन मेहता, प्रकाश सामंत, योगेश जोशी, घनश्याम जोशी, गौरव खोलिया आदि मौजूद थे।