{"_id":"5aa56e444f1c1bbf088b49e6","slug":"51520791108-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से योजनाओं की जानकारी दी
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग देहरादून के तत्वावधान में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों की टीम ने फागपुर, भजनपुर एवं शारदा स्नानघाट पर नुक्कड़ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को स्वच्छता, उज्ज्वला योजना, किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण आदि योजनाओं के बारे में बताया। कलाकारों की टीम में भैरव दत्त राय, सतीश राजन, विरेंद्र, अमित, नरेंद्र, आशा, प्रियंका, अंजली, अजय, शुभम, कक्की शामिल थे।