फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बाइपास निर्माण में क्रयशुदा भूमि में सड़क का विरोध

बाइपास निर्माण में क्रयशुदा भूमि में सड़क का विरोध

Fri, 19 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बाइपास निर्माण में क्रयशुदा भूमि में सड़क का विरोध

विज्ञापन
चंपावत। बारहमासी सड़क के बाइपास निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण से पूर्व विरोध शुरू हो गया है। कफलांग के ग्रामीणों ने बाइपास निर्माण में खरीदी भूमि से बाइपास ले जाने का विरोध किया है। इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीणों की ओर से एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। दूधपोखरा निवासी गिरधर दत्त, रविदत्त, देवीदत्त, नंदा बल्लभ आदि की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित बाइपास में ग्रामीणों की खरीदी गई जमीन और मकान पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि शक्तिपुर में उनकी करीब पांच नाली सिंचित भूमि तथा कफलांग में छह नाली भूमि आ रही है। उनका कहना है कि बाइपास को प्रस्तावित स्थल से बनाए जाने का विरोध है। यदि सरकार को भूमि की आवश्यकता है तो भूमि का मुआवजा भूमि कटने वाले काश्तकारों को ही दिया जाए न कि सह खातेदारों को। यदि सह खातेदारों को हमारी भूमि का मुआवजा मिलता है तो उन्हें सह खातेदारों से भूमि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed