{"_id":"5a5f8a444f1c1b8d268b4f6a","slug":"51516210756-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने सुनी बुजुर्ग जय दत के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने सुनी बुजुर्ग जय दत के मन की बात
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से विभिन्न विषयों पर मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंपावत जिले के एक बुजुर्ग के मन की बात को सुन लिया है। जिले के बडोली ग्राम पंचायत निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग काश्तकार जय दत्त भट्ट पुत्र बेनी राम भट्ट ने बीते 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर अपने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की गुहार लगाई थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने तत्काल काश्तकार जय दत्त की फरियाद का संज्ञान लिया है। पीएमओ की ओर से राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में बडोली गांव में सड़क निर्माण के लिए सर्वेक्षण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पीएमओ की ओर से काश्तकार जय दत्त को भी संबंधित कार्रवाई की सूचना दी है। जिसके बाद मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही करने तथा संबंधित काश्तकार को भी इस संबंध में हुई प्रगति से अवगत कराते रहने के निर्देश दिए हैं।
सड़क की मांग पूरी होने पर पीएम से मिलने की इच्छा
चंपावत। पीएम को पत्र भेजने वाले बडोली के बुजुर्ग जय दत्त पीएमओ की ओर से मिले पत्र के बाद खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं। उनका कहना है कि अब लगता है कि वह जीते जी अपने गांव में सड़क आती देख सकेंगे। उनका कहना है उनकी इच्छा सड़क की मांग पूरी होने पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली जाने की है।
विज्ञापन
फोटो 17 सीपीटी 02 पी।
बाक्स
अब आवासीय सुविधा के लिए प्रधानमंत्री को भेजेंगे पत्र
चंपावत। बडोली के जय दत्त का कहना है कि वह इससे पूर्व भी कई बार स्थानीय समस्याओं के बारे में पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन कभी कहीं से कोई उत्तर नहीं आया। इस बार एक महीने से भी कम समय में पीएमओ की ओर से मिले रिस्पांस से वह काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब वह आवास की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजेंगे।