{"_id":"5a3163114f1c1ba12d8b8691","slug":"51513186065-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच करने पर दंड ही नहीं कार्रवाई भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच करने पर दंड ही नहीं कार्रवाई भी करें
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने वार्डों के नामित अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों से खुले में शौच करने वालों पर केवल दंड लगाने तक सीमित न रहने बल्कि कूड़ा फैलाने, कूड़ादान नहीं रखने और खुले में शौच करते हुए पकड़े जाने पर नामित नोडल अधिकारी स्थल पर ही संबंधित का चालान काटने की कार्रवाई करें।
बुधवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने ठोस और तरल पदार्थों के निस्तारण की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को कूड़ेदान रखने के लिए प्रेरित करने के साथ नगर में प्रत्येक 500 मीटर में बड़े कूड़ेदानों की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को मोहल्ला स्वच्छता समितियों को सक्रिय करने, प्रत्येक वार्ड के लिए एक नगर निकाय कर्मी को नामित करने, जनसामान्य के लिए वॉट्सएप नंबर जारी करने को कहा। बैठक में स्वच्छता जागरूकता रैलियों का आयोजन करने, प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में कॉलेजों-स्कूलों में स्वच्छता में सहभागिता विषय पर चर्चा कराने को कहा।
इसके अलावा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को स्वच्छता एंबेसडर नियुक्त करने, दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक शौचालयों में रैंप की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, अनिल चन्याल, सीडीओ एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, खेल अधिकारी आरएस धामी आदि मौजूद थे।