{"_id":"5a05df574f1c1bee688ba751","slug":"51510334295-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी की टीम ने जीती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी की टीम ने जीती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित की गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में जिले की सात टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें जीआईसी चंपावत की टीम पहले स्थान में रही।
प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न, रैपिड फायर, विजुअल राउंड तथा आडियो राउंड पर आधारित प्रश्न पूछे गए। जिसमें जीआईसी चंपावत पहले, जीआईसी धौन दूसरे, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलेठी तीसरे स्थान में रही। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों की टीम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के संचालन में मनोज कुमार जोशी, नवीन चंद्र पंत, डॉ.बाजश्रवा आर्य, चंद्र सिंह पुजारी, जगदीश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह, अक्षय वर्मा आदि ने सहयोग दिया। प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने बताया कि जिले से चयनित प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।