फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पांच साल से अवैध रूप से चल रही थी टनकपुर टैक्सी यूनियन

पांच साल से अवैध रूप से चल रही थी टनकपुर टैक्सी यूनियन

Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पांच साल से अवैध रूप से चल रही थी टनकपुर टैक्सी यूनियन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले की सबसे बड़ी टैक्सी यूनियन टनकपुर की श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन करीब पांच वर्ष से अवैध रूप से चलती रही। यह खुलासा टनकपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 27 अक्तूबर को दी गई जांच रिपोर्ट में हुआ है। एसोसिएशन का नवीनीकरण नहीं होने से टैक्सी यूनियन को वैध नहीं माना गया। एसडीएम ने दो माह पूर्व शुरू चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक को हटाते हुए तीन नवंबर तक चुनाव कराने के आदेश भी दिए हैं।

टनकपुर की श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव 9 अगस्त 2009 को हुए थे। चुनाव में सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष, राम सिंह उपाध्यक्ष, अनिल कोषाध्यक्ष व सुंदर शर्मा सचिव चुने गए। एसोसिएशन को पांच वर्ष के लिए चुना गया। मगर अगस्त 2014 में पांच वर्ष पूरे होने के बावजूद संगठन के चुनाव नहीं हुए। टनकपुर के एक टैक्सी स्वामी नारायण सिंह गैड़ा ने चुनाव की यूनियन से मांग करते हुए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। मगर अध्यक्ष ने संगठन से बाहर के लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की दलील देते हुए चुनाव पर रोक लगा दी। इसके चलते गैड़ा ने प्रशासन से गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने चुनाव न होने की वजह से एसोसिएशन की जांच कराई। सितंबर में नायब तहसीलदार जोगा सिंह ने जांच की, तो पता चला कि एसोसिएशन का नवीनीकरण भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में बताया गया कि उप निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स अधिनियम के अंतर्गत 21 फरवरी 1992 को पंजीकृत श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन का 20 फरवरी 2012 के बाद नवीनीकरण नहीं हुआ है। टैक्सी यूनियन के नवीनीकरण से संबंधित कोई प्रपत्र भी जांच टीम के सामने पेश नहीं कर सकी। वहीं चंपावत के उप निबंधक कार्यालय में 2009 में हुए चुनाव व नई कार्यकारिणी का कोई भी सूचना नहीं दी गई। एसडीएम ने टैक्सी यूनियन के चुनाव में लगाई रोक को हटाते हुए संरक्षक करण सिंह सजवाण व केएन पांडेय को चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यूनियन के कार्यालय की चाभी तहसीलदार को देने की हिदायत दी गई है।

अगस्त 2014 को कार्यकाल पूरा होने के बावजूद न नए चुनाव कराए गए और फरवरी 2012 के बाद नवीनीकरण कराया गया। जांच रिपोर्ट के निष्कर्ष के हिसाब से फरवरी 2012 से टैक्सी एसोसिएशन वैध नहीं रही। इस बीच टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी ने इस साल 16 अक्तूबर को एसोसिएशन का उप निबंधक कार्यालय में नवीनीकरण कराया है।

यूनियन से संबद्ध हैं 232 टैक्सियां
चंपावत जिले की सबसे बड़ी टैक्सी यूनियन टनकपुर की है। मां पूर्णागिरि धाम के तीन माह के सरकारी मेले में ही सैकड़ों टैक्सियों के जरिए श्रद्धालुओं को आवाजाही की सुविधा मिलती है। शनिवार तक मां पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन से 143 टैक्सियां व 89 अल्टो कार संबद्ध है। इस यूनियन के वाहन मुख्य रूप से टनकपुर से चंपावत, लोहाघाट व पिथौरागढ़ के अलावा खटीमा तक चलते हैं।


तीन नवंबर को होंगे टैक्सी यूनियन के चुनाव
एसडीएम के आदेश के बाद अब टनकपुर टैक्सी यूनियन की चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए टैक्सियों व कारों के पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया संरक्षक करन सिंह सजवाण व केएन पांडेय की देखरेख में होंगे। चुनाव तीन नवंबर को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed