{"_id":"59d66b314f1c1b6d548b5ca4","slug":"51507224369-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के ट्रायल्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के ट्रायल्स शुरू
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खेल विभाग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में बृहस्पतिवार से विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के ट्रायल्स शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को भी ट्रायल्स जारी रहेंगे। पहले दिन 600 मीटर की दौड़ और लंबी कूद के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ त्रिनीति पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जीबी सिंह, विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक हरी राम महर और उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता की देखरेख में हुई अंडर-14 आयु वर्ग बालकों की 600 मीटर दौड़ में अनुज वर्मा प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, सौरभ बोहरा तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में मनीष नाथ, आकाश सिंह, राजकुमार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, रिया ढेक द्वितीय एवं रितु कुमार तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में शिया कुमार, रिया ढेक, पलक यादव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर-16 आयु वर्ग बालकों की लंबी कूद में मोहित चंद्र प्रथम, मो. निशान द्वितीय, मनीष जोशी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 आयु वर्ग बालकों की लंबी कूद में धीरज कुमार प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, सौरभ बोहरा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-20 आयु वर्ग के बालकों की लंबी कूद में आफताब प्रथम, साजिद अली द्वितीय, जाहिद हुसैन तृतीय स्थान पर रहे। ट्रायल्स में 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में रामायण प्रसाद, मो. मोहसिन, पीयूष वर्मा, राहुल वर्मा, निकिता शामिल थे। आयोजन में लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, चंद्रशेखर ओली, मो. मोहसिन, भुवन लाल, प्रकाश सिंह, सुनील दत्त जोशी आदि सहयोग दे रहे हैं।