{"_id":"59b2d7694f1c1bfd7f8b52e2","slug":"51504892777-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक स्कूलों के लिए हुई अतिथि शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक स्कूलों के लिए हुई अतिथि शिक्षकों की तैनाती
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। काउंसलिंग के बाद जिले के माध्यमिक स्कूलों के लिए अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई। जिले में नियुक्ति के लिए अतिथि शिक्षकों की ओर से 14 आवेदन किए गए थे। जिसमें से एक अभ्यर्थी के अनुपस्थित रहने तथा महिला सामान्य शाखा के एक पद को मंडलीय कांउसलिंग के लिए भेजा गया।
कांउसलिंग प्रक्रिया में प्रवक्ता के 12 पदों के लिए 12 ही अभ्यर्थी मौजूद रहे। जिसमें जीआईसी गूंठ गरसाड़ी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुवाकोट, नीड़, नेत्रसलान और निलौटी के लिए हिंदी विषय तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोबाभागू और बिरगुल में अंग्रेजी विषय, जीआईसी भिंगराड़ा में कला, जीआईसी बाराकोट, रौसाल और भिंगराड़ा के लिए व्यायाम शिक्षकों की तैनाती की गई। सभी शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित की अध्यक्षता में हुई कांउसलिंग प्रक्रिया में खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, हरेंद्र शाह, महावीर चौधरी, उदय प्रताप मिश्रा, जगत सिंह गौतम आदि शामिल रहे।