{"_id":"598f42954f1c1be87e8b4630","slug":"51502560917-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधायक कैलाश गहतोड़ी 14 अगस्त को दो दिनी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। ग्राम पंचायत के सभी मंदिरों में रंग रोगन व सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। डोला यात्रा के पैदल मार्ग को श्रमदान के जरिए ठीक किया गया।
महोत्सव के प्रथम दिन श्रीगणेश पूजन, नवग्रह पूजन के बाद बैलटाक स्थित श्यामराज मंदिर से भगवती मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से भी रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन सुबह साढे आठ बजे से विभिन्न खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सायं चार बजे से भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी, उसके बाद प्रसाद वितरण, पुरस्कार वितरण और लक्की ड्रा निकाला जाएगा।