{"_id":"597e174b4f1c1b4b238b472e","slug":"51501435723-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर बांध विस्थापन की ग्रामीणों को जानकारी दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर बांध विस्थापन की ग्रामीणों को जानकारी दो
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों ने विस्थापन को लेकर ग्रामीणों को जानकारी नहीं देने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जन सुनवाई पंचेश्वर में ही करने की मांग की है। बता दें कि ये जन सुनवाई 9 अगस्त को बाराकोट में प्रस्तावित की गई है।
तड़ेमिया गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों का कहना है कि बांध निर्माण के लिए केंद्र सरकार तेजी तो दिखा रही है, लेकिन अभी तक बांध से प्रभावित होने वाले स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी ही नहीं है। प्रशासन की ओर से भी ग्रामीणों को जानकारी देने के लिए कोई कदम नहीं उठाने नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से डूब क्षेत्र में आने वाले हर गांव की स्थिति व विस्थापन की नीतियों से स्पष्ट रूप से ग्रामीणों को अवगत कराने की मांग की है।
बांध विस्थापितों के लिए जन सुनवाई डूब क्षेत्र में ही करने की मांग की है। इस मौके पर रवि सुतेड़ी, बजीर सिंह, शेर सिंह, महेश सुतेड़ी भगवान सिंह, विनोद चंद, ममता सौंन, रेखा सौन आदि मौजूद थे।