{"_id":"597b76604f1c1b5c4f8b4584","slug":"51501263456-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने को लेकर लामबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने को लेकर लामबंदी
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने को लेकर मोहल्ले के लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 31 जुलाई तक शराब की दुकान बंद न होने पर आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। त्रिभुवन सिंह बोहरा के आवास में सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आबकारी विभाग ने 31 जुलाई तक बजरंगबली वार्ड से शराब की दुकान को हटाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी आबकारी विभाग ने शराब की दुकान बंद नहीं की।
प्रशासन के इस रवैये के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने 14 दिन तक तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अगर तय तिथि तक शराब की दुकान को उनके मोहल्ले से नहीं हटाया गया तो 31 जुलाई को तहसील परिसर में बैठक कर आंदोलन को उग्र रूप देने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस मौके पर त्रिभुवन बोहरा, गोविंद वर्मा, भूपाल सिंह मेहता, राज किशोर साह, दीपक बोहरा, ममता, नंदा देवी, पुष्पा, विनीता देवी, तृप्ति, हंसा देवी, कमला, द्रोपदी देवी आदि मौजूद रहीं।