{"_id":"5967b2cc4f1c1b52758b47e6","slug":"51499968204-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो घंटे रहा बैराज पर रैडअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, दो घंटे रहा बैराज पर रैडअलर्ट
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पिछले चौबीस घंटे में क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्र में हुई बारिश से के बाद शारदा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को प्रात: छह बजे एक लाख क्यूसेक से बढ़ गया जिससे बैराज पर रेडअलर्ट कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।
बैराज अटेडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रात: छह बजे नदी का जलस्तर 112987 क्यूसेक पहुंच गया था। जिस कारण बैराज पर रेडअलर्ट कर प्रात: 6 से 8 बजे तक वाहनों के लिए खुलने वाला गेट बंद किया गया। करीब दस बजे नदी का जलस्तर कम होकर 98543 क्यूसेक होने के बाद ही वाहनों का संचालन सुचारु कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में बारिश रिकार्ड नहीं हुई।