फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि धाम में संवेदनशील क्षेत्रों से दुकानें हटाने के निर्देश

पूर्णागिरि धाम में संवेदनशील क्षेत्रों से दुकानें हटाने के निर्देश

Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम में संवेदनशील क्षेत्रों से दुकानें हटाने के निर्देश
टनकपुर (चंपावत)। वर्षाकाल में मां पूर्णागिरि धाम में सुरक्षा के तहत संवेेदनशील स्थानों की दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सीओ आरएस रौतेला व कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने मुख्य मंदिर तक दौरा कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति और पूर्णागिरि व्यापार मंडल से सिद्धमोड़ के साथ ही अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगी दुकानों को वर्षाकाल के दौरान हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन


धाम क्षेत्र की कई दुकानें वर्षाकाल में आपदा के खतरे की जद में है। कोई हादसा न हो इसके लिए ऐसी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि गत मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से सिद्धमोड़ के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर न सिर्फ मार्ग में आकर बल्कि उस स्थान पर दुकान भी पत्थर की चपेट में आने से बची है। वहीं मुख्य मंदिर के पास शांति स्थल में दरकी पहाड़ी का मलबा भी मार्ग में आकर गिरा था। सीओ ने बताया कि आपदा से खतरे को टालने के लिए संवेदनशील स्थलों में सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत ही संवेदनशीलता की जद में आ रही दुकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed