फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   50 buses jammed due to strike of roadways employees

Champawat News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से 50 बसों के चक्के जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
50 buses jammed due to strike of roadways employees
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से बसों का संचालन ठप होने पर लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन में परेशान यात्र? - फोटो : LOHAGHAT
टनकपुर/ लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन की कार्यशैली के विरोध में रोडवेज के कर्मचारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। पूर्व घोषित आंदोलन के तहत उन्होंने एक दिनी हड़ताल कर क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल की वजह से टनकपुर डिपो की 40 और लोहाघाट डिपो की 10 बसों के चक्के जाम रहे। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। यहां क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर हुए प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज कर निगम को निजी हाथों में सौंपने का षडयंत्र रचा जा रहा है। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अनुबंधित बसों का संचालन बढ़ाना, मानक से अधिक अनुबंधित बसों को निगम के बस बेड़े में शामिल करना, निगम के ढांचे के अंतर्गत स्वीकृत पदों के सापेक्ष उपनल और पीआरडी से कर्मचारियों की तैनाती, पूर्व से तैनात कर्मचारियों को नियमित न करना निगम प्रबंधन की षडयंत्र का ही हिस्सा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रबंधन की इस मंशा का कर्मचारी एकजुटता के साथ कड़ा विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन अब भी नहीं जागा तो 31 जनवरी की मध्य रात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। लोहाघाट में 15 में दस बसों का संचालन न होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इस वजह से टैक्सियों में खासी भीड़ रही। यात्री मुन्नी देवी, केशवी देवी, फकीर राम, हरीश सिंह, दिनेश भट्ट, हरीश जोशी आदि का कहना है कि रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासन को वैकल्पिक उपाय करने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में धरना-प्रदर्शन में मोर्चा के संयोजक राजेंद्र सिंह मलिक, हुकुम चंद, नीरज सिंह के अलावा कैलाश मुरारी, वीरेंद्र पुरी, इंद्र सिंह बिष्ट, विमला बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, जगदीश जोशी, भुवन भट्ट, राजेंद्र सिंह, विनोद नौटियाल, संजीव कुमार, सूरजभान, कैलाश भट्ट, मनोज मिश्रा, आशा चंद, जमुना देवी, संजय भट्ट, रेवाधर चौड़ाकोटी, शेर सिंह बिष्ट, परवीन जोशी, कश्मीर सिंह, रमेश मुरारी, खीम राम, अमरेंद्र सिंह, शलज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

रोडवेज को हुआ लाखों का नुकसान
टनकपुर। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़ डिपो से बसों का संचालन ठप रहा। बसें नहीं चलने से जहां यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं रोडवेज को भी लाखों रुपये राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। उत्तराखंड के अन्य डिपो और यूपी की बसों का संचालन सुचारु रहने से यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। टनकपुर डिपो के सहायक मंडलीय प्रबंधक (संचालन) केएस राणा के मुताबिक हड़ताल के कारण टनकपुर से 40 बसें नहीं चलीं। इससे डिपो को करीब 9 लाख रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है।
लोहाघाट डिपो से इन मार्गों पर प्रभावित रही बस सेवा:
दिल्ली और देहरादून के लिए तीन-तीन, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल और काशीपुर के लिए एक-एक बस सेवा।
रोडवेज की बसों का संचालन प्रभावित होने से छह मार्गोँ पर दस बस सेवा प्रभावित हुई। करीब चार लाख रुपये राजस्व का नुकसान हुआ।
-नरेंद्र कुमार गौतम, एजीएम, रोडवेज, लोहाघाट।

टनकपुर में क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर धरने पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

टनकपुर में क्षेत्रीय कार्यशाला गेट पर धरने पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed