फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   4G communication service should be started in Maa Purnagiri Dham

मां पूर्णागिरि धाम में 4जी संचार सेवा शुरू की जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
4G communication service should be started in Maa Purnagiri Dham
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपते पूर्णागिरि मंदिर समिति के पदाधिकारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति और ग्रामीणों ने पूर्णागिरि धाम क्षेत्र को संचार सेवा से जोड़ने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने डीएम, एसडीएम, क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी और रायसभा सदस्य अनिल बलूनी को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मंदिर समिति और ग्रामीणों ने बताया कि सीमांत में स्थित मां पूर्णागिरि धाम में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। नेपाल सीमा से लगा होने के कारण यह धाम सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, लेकिन संचार क्रांति के इस युग में भी धाम और आसपास के सेलागाड़, मल्ली टाक, जमरानी, किचैन, चंद्रिकाखटक, सेला, कोटकेंद्री, हैड़ा आदि ग्रामीण क्षेत्र भी संचार सुविधा से वंचित हैं। बीएसएनएल ने सैटेलाइट टावर लगाया है, लेकिन उसके अक्सर खराब रहने से इसका लाभ नहीं मिल पाता है। दो वर्ष पूर्व जियो कंपनी ने मोबाइल नेटवर्क के लिए टनकपुर से पूर्णागिरि तक 4जी ओएफसी बिछाई है, जिसे बीएसएनएल और जियो कंपनी के आपसी मतभेदों से शुरू नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वालों में मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, ग्राम प्रधान मंजू पांडेय, मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, बीडीसी सदस्य रविशंकर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed