{"_id":"5e2f195a8ebc3e8d430484cb","slug":"47-lakh-indian-currency-caught-on-border-tanakpur-news-hld371144419","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने पकड़ी 47 लाख की भारतीय करेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने पकड़ी 47 लाख की भारतीय करेंसी
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा स्थित एसएसबी ई कंपनी ने रविवार को एक महिला समेत चार भारतीय नागरिकों को करीब 47 लाख की भारतीय करेंसी के धर दबोचा। उन्हें एसएसबी के क्षेत्रीय कार्यालय सितारगंज ले जाया गया है। वहां से पूछताछ के लिए उन्हें आयकर विभाग हल्द्वानी के सुपुर्द किया गया है। आरोपी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
रविवार को गणतंत्र दिवस पर भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग चल रही थी। देर शाम नेपाल से आ रहे चार लोगों की संदेह होने पर तलाश ली गई तो उनसे करीब 47 लाख की नकदी मिली। गिरफ्तार आरोपियों में मो. अकबर पुत्र मो. अख्तर, सुहाना परवीन पत्नी मो. अकबर, मो. तस्लीम पुत्र मो. सलीम और मो. रईस पुत्र साबिर हुसैन शामिल हैं।
आरोपी नेपाल के काठमांडू में पीतल का कारोबार करते हैं। बताया कि वे अपने मजदूरों का मेहनताना देने के लिए करेंसी मुरादाबाद ले जा रहे थे। उन्होंने लंबे समय बाद नेपाल से लौटने की बात कही। एसएसबी 57 वीं वाहिनी के बनबसा स्थित ई कंपनी के कार्यवाहक कमांडर (निरीक्षक) पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के लिए एसएसबी के क्षेत्रीय कार्यालय सितारगंज ले जाया गया है।
विज्ञापन
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों से 4695500 रुपये की करेंसी बरामद हुई है। उन्हें आयकर विभाग हल्द्वानी के सुपुर्द किया गया है। बता दें कि सीमा पर केवल 25 हजार की भारतीय करेंसी ही लाई व ले जाई जा सकती है। नेपाल को दो हजार, पांच सौ और दो सौ के नोट भी लाना ले जाना प्रतिबंधित है।