{"_id":"5c742c89bdec227390332cf0","slug":"41551117449-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने पर प्रेरकों ने दी चुनाव बायकाट की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने पर प्रेरकों ने दी चुनाव बायकाट की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। लोक शिक्षा केंद्रों के प्रेरकों को 20 माह का मानदेय न मिलने और उनकी सेवाओं को समाप्त किए जाने पर प्रेरकों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द मानदेय का भुगतान करने के साथ उन्हें अन्य संस्थाओं में समायोजित करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी प्रेरक और उनके परिवार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। बाराकोट के बापरू में आयोजित बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
त्रिलोक सिंह ने कहा कि लोक शिक्षा केंद्रों में बतौर प्रेरक कार्य करने वाले लोगों को मई 2016 से दिसंबर 2017 तक बीस माहों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि उनकी सेवाओं को भी समाप्त कर दिया गया है। इससे उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। प्रेरकों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही मानदेय का भुगतान और उन्हें किसी अन्य संस्थाओं में समायोजित नहीं किया गया तो इसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मांगों की अनदेखी पर लोकसभा चुनावों का बायकाट करने की चेतावनी दी। बैठक में नारायण राम, दिनेश अधिकारी, संजय कुमार, रतन सिंह, पुष्पा जोशी, नीरू देवी, आशा, भुवन सिंह, गोविंद सिंह, हरीश राम आदि थे।