{"_id":"5c2f904ebdec2256fc739f71","slug":"41546621006-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टाप सेंटर के निर्माण के लिए भूमि का चयन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टाप सेंटर के निर्माण के लिए भूमि का चयन करें
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को वन स्टाप सेंटर तथा बाल संरक्षण गृह भवनों के निर्माण के लिए भूमि चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को बाल संरक्षण गृह, सीडब्ल्यूसी, जेजे बोर्ड आदि के कार्यों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने जेजे बोर्ड और सीडब्ल्यूसी के लिए सदस्यों का चयन कर सूची शासन को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने अनाथ बच्चों को पढ़ाने में आनाकानी करने वाले संस्थान के खिलाफ राज्य बाल संरक्षण आयोग में शिकायत करने के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पढ़ाई के साथ अन्य विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करने को कहा। उन्होंने ड्रग व अन्य नशीले पदार्थों से ग्रसित बच्चों की पुनर्वास की सूची जिले के पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि जिले में वन स्टाप सेंटर के लिए भूमि चयन के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही जेजे बोर्ड एवं सीडब्ल्यूसी सदस्यों की सूची अनुमोदन के लिए शासन को भेजी गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी पंत सहित द्वारिका प्रसाद, निर्भया प्रकोष्ठ के कर्मचारी उपस्थित मौजूद थे।