{"_id":"5bf984dfbdec224146723f4f","slug":"41543079135-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता से होगा सफाई कर्मियों की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता से होगा सफाई कर्मियों की समस्या का समाधान
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता है।
पालिका परिषद के सभागार में हुई सफाई कर्मियों की बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर सफाई कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। संविदा में रखे गए पर्यावरण मित्रों को नियमित करने के लिए शासनादेश जारी किए जाने को लेकर शासन पर दबाव बनाया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में नई शाखा कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अर्जुन कुमार को अध्यक्ष, रीता देवी को उपाध्यक्ष, रोहित पंवार को महामंत्री, राजू वाल्मीकि को उप महामंत्री और मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश संस्थापक बांके लाल बिहारी, हरचरण सरपंच, राकेश कुमार, पूर्व सभासद सूरज प्रहरी के अलावा नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने भी सफाई कर्मियों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।