{"_id":"5bf83648bdec2241c05938e4","slug":"41542993480-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेला क्लब के दो दिनी शिविर में हुए 103 ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेला क्लब के दो दिनी शिविर में हुए 103 ऑपरेशन
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब के दो दिनी निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन हुए हैं, जबकि 300 से अधिक रोगियों के आंखों की जांच की गई। क्लब की ओर से रोगियों को निशुल्क दवाइयां एवं चश्मे बांटे गए। वहीं क्लब की महिला इकाई ने फल बांटे।
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में आयोजित शिविर में दूसरे दिन भी सुबह से ही आंखों के मरीजों का तांता लगा रहा। नेत्र सर्जन ऊधम सिंह नगर के सीएमओ डॉ. टीडी रखोलिया, हल्द्वानी के नेत्र सर्जन डॉ. तरुण श्रीवास्तव के अलावा नेत्र मितिज्ञ राजबीर सिंह, लोहाघाट के नेत्र मितिज्ञ राजेश पुनेठा, सितारगंज के नेत्र मितिज्ञ सुधीर सक्सेना ने मरीजों के आंखों की जांच कर मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया।
पहले दिन जहां 58 रोगियों के सफल ऑपरेशन किए गए, वहीं दूसरे दिन 45 सफल ऑपरेशन किए गए। आयोजक क्लब के अध्यक्ष डीडी भट्ट एवं सचिव भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक रोगियों के आंखों की जांच की गई। ऑपरेशन किए गए मरीजों को क्लब की ओर से निशुल्क दवाइयां एवं चश्मे बांटे गए। आयोजन में नवज्योति सेवा समिति भवाली के अध्यक्ष गणेश दत्त पंत, सिस्टर सुनीता, रितिका, खिलानंद जोशी, फार्मासिस्ट अनिल गड़कोटी, किशोर वल्दिया, क्लब के किशोर खर्कवाल, धर्मेंद्र चंद आदि ने सहयोग दिया।