{"_id":"5bf2f4dfbdec2269360cc115","slug":"41542649055-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलाकोट में रामलीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलाकोट में रामलीला का मंचन
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के मूलाकोट में रामलीला का राजतिलक के साथ समापन हो गया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वजीर सिंह की अध्यक्षता में हुई लीला में मेघनाद वध से लेकर राम के राज तिलक की लीला दिखाई गई।
लीला में लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध करना, सुलोचना का सती होना, पुत्र शोक में रावण का विलाप करना, अहिरावण का प्रवेश, अहिरावण द्वारा राम-लक्ष्मण को पाताल लोक में ले जाना, हनुमान द्वारा पाताल लोक में अहिरावण का वध करना, राम-रावण के बीच युद्ध, विभीषण द्वारा रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य राम को बताना, राम द्वारा अग्नि बाण मारकर रावण का वध करना, विभीषण का राजतिलक, सीता की अग्नि परीक्षा, राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान का पुष्पक विमान से अयोध्या लौटना, अयोध्यावासियों द्वारा खुशियां मनाना, राम का राज्याभिषेक करने की लीला दिखाई गई। लीला को लेकर आयोजकों में खासा उत्साह रहा।