{"_id":"5bedafcfbdec22696720eb69","slug":"41542303695-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर निकाय चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए नियुक्ति कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया गया। जीजीआईसी सभागार में मास्टर ट्रेनरों ने मतपेटी खोलने, अध्यक्ष, सदस्य के मतपत्र के रंग, वैध, अवैध मत आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
बताया गया कि मतगणना वन पंचायत हाल चंपावत, वन पंचायत हाल लोहाघाट, जीजीआईसी टनकपुर और जीजीआईसी बनबसा में 20 नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान प्रेक्षक रजनीश सच्चिदानंद, शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि मतगणना के दौरान कोई भी कार्मिक किसी भी उम्मीदवार, अभिकर्ता से किसी भी बात पर न उलझे।
यदि कोई उम्मीदवार, अभिकर्ता किसी भी प्रकार का विवाद करें तो कार्मिक अपने-अपने आरओ को इस बारे में अवगत कराए। प्रशिक्षण में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, शिप्रा जोशी, आरसी गौतम, अनिल गर्ब्याल, पीडी एचजी भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी आरसी धामी, सहायक सांख्यकी अधिकारी अशोक टम्टा आदि थे।