{"_id":"5bbb9d39867a5528417455d0","slug":"41539022137-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत वन प्रभाग में कर्मचारियों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत वन प्रभाग में कर्मचारियों का टोटा
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के जंगल वन कर्मियाें के नहीं बल्कि भगवान के भरोसे हैं। वन विभाग में वन कर्मियों का टोटा बना हुआ हैं। वर्तमान में विभाग में 280 के सापेक्ष केवल 175 पदों पर ही कर्मचारी तैनात है। एक वनरक्षक के जिम्मे तीन से चार बीटों का कार्यभार है।
वन प्रभाग चंपावत में रेंजर से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक 105 पद रिक्त पड़े हैं। लंबे समय से पदों पर भर्ती नहीं होने से एक वनरक्षक के पास तीन-चार बीटों का कार्यभार है। विभाग के पास वन कर्मचारी नहीं होने से जंगलों की सुरक्षा में भी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। गर्मियों में जंगलों में आग बुझाने के लिए भी पर्याप्त कर्मी नहीं है। जंगलों की सुरक्षा के साथ जंगली जानवरों को भी खतरा रहता है। ऐसे में विभाग को जल्द पर्याप्त कर्मियों की जरूरत है।
वन प्रभाग चंपावत में विभिन्न कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हुए हैं। वनों की सुरक्षा में दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांग को लेकर कई बार पत्र भी भेजा जा चुका है। इसके बाद भी कर्मचारियों की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
- केएस बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी।