{"_id":"5b61ee734f1c1b6e118b6c35","slug":"41533144691-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के एटीएम से निकले फटे नोट, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई के एटीएम से निकले फटे नोट, लोगों में नाराजगी
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई के मीना बाजार स्थित एटीएम से पुराने और फटे नोट निकले। दो ग्राहकों की ओर से निकाले गए दो हजार रुपये के 12 नोट कटे या रंग लगे हुए निकले। उन्होंने नोट न बदलने पर एटीएम संचालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
प्रदीप ढेक का कहना है कि मंगलवार देर शाम मीना बाजार के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाले। इसमें 2 हजार रुपये के सभी पांच नोट खराब निकले। किसी नोट में रंग लगा हुआ था, तो किसी का कोना कटा हुआ था। इसी तरह गिरीश जोशी ने बताया कि एटीएम से निकाले गए 2 हजार के 7 नोट खराब निकले। कई अन्य लोगों ने भी दो हजार के नोट खराब निकलने की शिकायत की।
इन लोगों ने एटीएम की देखरेख करने वाले के पास कटे और पुराने नोट जमा करवा दिए।
प्रदीप ढेक ने बताया कि एटीएम में रुपया जमा करने वाले से फोन पर बात हुई और उन्होंने खराब निकले दो हजार रुपये के खराब नोट बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन बुधवार तक नोट नहीं बदले जा सके। लोगों ने कहा कि अगर बृहस्पतिवार तक फटे नोट नहीं बदले गए, तो थाने में तहरीर देंगे। इधर शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार का कहना है कि अब तक 20 हजार रुपये मूल्य के फटे व पुराने नोट बदले जा चुके हैं। कहा कि एटीएम से मिल रहे ऐसे नोटों को बदलने के लिए बैंक में संपर्क करें।