{"_id":"5b5c9e0b4f1c1b1e308b772d","slug":"41532796427-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग पर टाइल्स लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानखेड़ा संपर्क मार्ग पर टाइल्स लगाने का विरोध
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा में संपर्क मार्ग पर टाइल्स लगाने की योजना के विरोध में ग्रामीण उतर आए हैं। उन्होंने लोनिवि के ईई को ज्ञापन भेजकर मार्ग पर टाइल्स लगाने के बजाय सीसी निर्माण कराने की मांग उठाई है।
प्रधान नीतू गोस्वामी एवं बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि विभाग ने गांव में केएन पांडेय के मकान से दिनेश चंद्र भट्ट के मकान तक संपर्क मार्ग पर टाइल्स लगाने की योजना मंजूर की है, लेकिन ग्रामीण टाइल्स मार्ग बनाने के पक्ष में नहीं हैं।
उनका कहना है कि वाहनों के चलने से मार्ग पर लगी टाइल्स उखड़ जाएगी और ग्रामीणों को मार्ग की बदहाली से जूझना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में जीत सिंह, भुवन जोशी, उमेश जोशी, धन सिंह बिष्ट, भाष्कर पांडेय, उमेश भट्ट, कैलाश भट्ट, शेर सिंह, विक्रम सिंह, गिरीश जोशी, गणेश चंद, मुन्नी देवी, चंद्रा देवी, कमला तिवारी, विमला देवी, प्रवीण मेहता आदि शामिल हैं।