{"_id":"5b4e21514f1c1b3c748b56f6","slug":"41531846993-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित यात्रा बिलों के भुगतान के लिए बजट आवंटित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित यात्रा बिलों के भुगतान के लिए बजट आवंटित करें
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी से मुलाकात कर जिले में कार्यरत फार्मेसिस्टों की समस्याओं की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में हुई शिष्टाचार मुलाकात में एसोसिएशन की ओर से अस्पतालों और उप केंद्रों में सड़क तक विभागीय वाहन से दवाइयों की ढुलाई, कंटीजेंसी और पिछले सालों से लंबित यात्रा बिलों के भुगतान के लिए बजट आवंटित किए जाने की मांग रखी। सीएमओ ने फार्मेसिस्टों को कार्य में आ रही दिक्कतों का शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए 23 जुलाई को सीएमओ कार्यालय में बैठक होगी, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवा में फार्मेसिस्टों की और अधिक भूमिका तय करने के साथ ही समस्याओं समाधान की पहल की जाएगी। सीएमओ से मिलने वाले शिष्टमंडल में जिला मंत्री मनोज कुमार आर्या, प्रांतीय संगठन मंत्री सतीश पांडेय, अनिल वर्मा आदि शामिल रहे।